उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में स्मॉग का असर, AQI 412 तक पहुंचा

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :दिसंबर की शुरुआत के साथ ही राजधानी में स्मॉग ने दोबारा दस्तक दी है। स्मॉग के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है। इसके चलते हवा में पीएम 2.5 की मात्रा में अचानक बढ़ोतरी हो गई। बीते 24 घंटे में राजधानी का एयर क्वालिटी डिफेंस (AQI) 412 तक पहुंच गया है। इस स्तर को वायु प्रदूषण के मानकों में अत्यंत खराब कहा जाता है। राजधानी लखनऊ में व्यवसाय क्षेत्र तालकटोरा में AQI 412 तक पहुंच गया हैं, जो कि अत्यंत खराब श्रेणी में है।

यह फोटो राजधानी लखनऊ की है। यहां सुबह धुंध छाई रही। AQI का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचने से सांस रोगियों को काफी दिक्कत हुई।

शहर के छह स्थानों पर छापेमारी

शहर में लालबाग व तालकटोरा क्षेत्र का AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। लखनऊ के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. राम करण ने बताया कि बोर्ड की छापामार टीम ने करीब 8 निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें छह स्थानों पर प्रदूषण वायु प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन पाया गया।

प्रमुख स्थानों का एयर क्वालिटी इंडेक्स-

क्षेत्र AQI श्रेणी
गोमतीनगर 340 अत्यंत खराब
अलीगंज 353 अत्यंत खराब
लालबाग 406 अत्यंत खराब
तालकटोरा 412 गंभीर/खतरनाक

सुबह कोहरा व दिन में रहेगी धूप

मौसम विभाग के निदेशक JP गुप्ता ने बताया कि सुबह-शाम कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को शहर का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Related Articles

Back to top button