उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ विश्वविद्यालय के इतने साल पूरे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय आज 101 बरस का हो रहा है। विश्वविद्यालय की स्वर्णिम और गौरवशाली यात्रा किसी से छिपी नहीं। विश्वविद्यालय के छात्रों ने देश दुनिया में डंका बजाया है। राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक देने वाला यह विश्वविद्यालय आज अपने उन्ही पूर्व छात्रों की उपलब्धि को देखकर इतरा रहा है। 

25 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय स्थापना का 101 वर्ष पूरा कर चुका है

एक से बढ़कर एक सूरमा यहां से हुए है दीक्षित

लखनऊ विश्वविद्यालय ने वैज्ञानिक,राजनेता, नौकरशाह जैसे तमाम विधाओं के बड़े नाम दिए। फिर चाहे पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा हों या सुरजीत सिंह बरनाला जैसे कद्दावर राजनीतिज्ञ। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हो या यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा है। प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक हों या उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विजयराजे सिंधिया या फिर राजा भैया के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह। भजन गायक अनूप जलोटा या फेमस प्लेबैक सिंगर अभिजीत, प्लानिंग कमीशन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार हो या हाल ही पद्मश्री से सम्मानित वैज्ञानिक नवीन खन्ना, चंद्रयान 2 की मिशन निदेशक रितु करिधाल रही हो या देश मे निर्मित हो रही RNA बेस्ड कोरोना वैक्सीन के जनक डॉ संजय सिंह, यूपी की सीनियर आईएएस आराधना शुक्ला हो या ओड़िसा की प्रमुख सचिव अनु गर्ग,सब इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। सपा सरकार में मंत्री अरविंद सिंह गोप रहे हो या भाजपा संगठन के कद्दावर नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी यही से पढ़कर आगे बढ़े।

Related Articles

Back to top button