उत्तर प्रदेशराज्य

गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश में अगले साल की शुरुआत उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है। इन पांच राज्यों में ज्यादातर में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है। हालांकि जहां उत्तर प्रदेश में कांग्रेस करीब 30 साल से सत्ता से बाहर है, वहीं पंजाब में बीजेपी कभी अकेले सत्ता में नहीं आई है। पंजाब में अभी कांग्रेस सरकार है, इससे पहले भाजपा यहां गठबंधन में सरकार में शामिल थी।अगले साल फरवरी-मार्च में ही इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कू पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। गौरव भाटिया ने कू करते हुए लिखा, “कांग्रेस के लिए जनता की हैट्रिक…इस बार भारतीय राजनीति में कांग्रेस के गिरेंगे तीन विकेट…1. सोनिया गांधी की संन्यास, 2. राहुल गांधी का वनवास, 3. प्रियंका वाड्रा गांधी बन जाएंगी इतिहास।”

Related Articles

Back to top button