उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रियंका गांधी बोलीं-आपके बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद देश के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा पर जहां नाराजगी जताई है वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा किसमाजवादी पार्टी की पूर्वांचल विजय रथ यात्रा से डरकर सरकार ने कृषि कानून को वापस लिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किसानों को बधाई दी है।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद देश के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि अमीरों की भाजपा ने भूमिअधिग्रहण व काले कानूनों से गरीबों-किसानों को ठगना चाहा। कील लगाई, बाल खींचते कार्टून बनाए, जीप चढ़ाई लेकिन सपा की पूर्वांचल की विजय यात्रा के जन समर्थन से डरकर काले-कानून वापस ले ही लिए। भाजपा बताए सैंकड़ों किसानों की मौत के दोषियों को सज़ा कब मिलेगी।

Related Articles

Back to top button