उत्तर प्रदेशराज्य

डॉक्टर को किडनैप करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :आगरा में सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को किडनैप करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया। बुधवार की देर रात करीब दो घंटे तक चले एनकाउंटर में दोनों बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया। बदन सिंह पर एक लाख का इनाम भी था। एनकाउंटर के बाद SSP मुनिराज ने इस फिल्मी एनकाउंटर की पूरी कहानी बताई।

        पुलिस ने बदमाशों को रुकने को कहा। जिस पर उन्होंने फायरिंग कर दी।

जंगल में घेरकर पुलिस ने किया ढेर
SSP का दावा है कि डॉक्टर की किडनैपिंग मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसका साथी अक्षय सिंह से रात करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस जगनेर थाना क्षेत्र के कठपुरा इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदन और अक्षय बाइक से तेज रफ्तार में आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वो तेज रफ्तार में ही भाग निकले।

जवाबी फायरिंग में पहले एक बदमाश को गोली लगी, जबकि एक आगे की तरफ भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस की बाकी टीमें दूसरे बदमाश का पीछा करने लगी। कुछ दूरी पर उसने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में वह भी मारा गया। एनकाउंटर में पुलिस टीम के दो सदस्यों के घायल होने का भी दावा किया गया है।

Related Articles

Back to top button