अखिलेश यादव गोरखपुर में, रवाना होगा सपा विजय रथ यात्रा
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया है। समाजवादी पार्टी के विजय रथ यात्रा के दूसरे अभियान पर अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से रवाना होंगे। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा शनिवार को गोरखपुर से रवाना होकर रविवार को कुशीनगर पहुंचेगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गोरखपुर और कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। समाजवादी पार्टी की विजयरथ यात्रा गोरखपुर से कुशीनगर प्रस्थान करेगी। अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को गोरखपुर के जोलहिनिया चौराहे से रवाना करेंगे। वह पार्टी के नेताओं के साथ गोरखपुर के सातों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। वह सभी जगह पर जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। उनकी पहली सभा हाटा असेंबली सीट के झांगा बाजार में होगी।