उत्तर प्रदेशराज्य

करीब तीन लाख किसानों को बड़ी राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राज्य सरकार ने 29 जिलों में बाढ़ और बारिश से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित 2.98 लाख किसानों को मुआवजा देने के लिए 102.63 करोड़ रुपये की धनराशि और आवंटित की है। राज्य आपदा मोचक निधि से यह राशि संबंधित जिलाधिकारियों को जारी कर दी गई है। राजस्व विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है।

राज्य सरकार ने 29 जिलों में बाढ़ और बारिश से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित 2.98 लाख किसानों को मुआवजा देने के लिए 102.63 करोड़ रुपये की धनराशि और आवंटित की है। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने का निर्देश दिया था। मुआवजे के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर अब तक 11.44 लाख किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है। इससे पहले राजस्व विभाग की ओर से प्रदेश के 52 जिलों के 8.25 लाख किसानों के लिए पांच किस्तों में कुल 282.09 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। 

Related Articles

Back to top button