उत्तर प्रदेशराज्य

आंगनबाड़ी वर्कर्स को 10 हजार मानदेय देगी कांग्रेस

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कर्मियों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले प्रियंका ने शाहजहांपुर में मंगलवार को पुलिस की बर्बरता का जिक्र किया।

प्रियंका ने किया ऐलान

मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।

प्रियंका गांधी ने CM के मथुरा दौरे पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित मथुरा दौरे पर भी निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री आज ब्रज क्षेत्र जा रहे हैं। ब्रज ने पूरी दुनिया को गौ-सेवा की प्रेरणा दी है। पिछले पांच सालों से उत्तर प्रदेश की ज्यादातर गोशाला का यही हाल है। गोशाला की भारी दुर्दशा के बावजूद, सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आशा है कि, वे गोशाला की दुर्दशा के बारे में कुछ करेंगे।

Related Articles

Back to top button