उत्तर प्रदेशराज्य

छठ पर यात्रियों को तोहफा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दीपावली के बाद परिवहन निगम प्रशासन के सामने अब छठ पूजा और नौकरी पर जा रहे लोगों की वापसी की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने की चुनौती होगी। रोडवेज ने पहले अपना ध्यान छठ पूजा पर केंद्रित किया है। इसके लिए लखनऊ क्षेत्र ने पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। करीब पांच दर्जन नान स्टाप सेवाएं साेमवार को चलाया गया। इसके तहत परिवहन निगम के चारो प्रमुख बस स्टेशन आलमबाग टर्मिनल, कैसरबाग, चारबाग और कमता यानी अवध बस स्टेशन से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। यही नहीं बेडे़ का एक हिस्सा रिजर्व में रोका गया है। इसके अलावा छठ पूजा के बाद वापसी की भीड़ के लिए भी रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रूट चिह्नित कर लिए गए हैं। आगामी 11 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

दीपावली के बाद परिवहन निगम प्रशासन के सामने अब छठ पूजा और नौकरी पर जा रहे लोगों की वापसी की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने की चुनौती होगी। 

छठ पूजा को देखते हुए निगम प्रशासन ने लखनऊ से गाेरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार और वाराणसी समेत दस मार्गों पर बसें चलाई गई हैं। ढाई सौ से अधिक बसें हैं। छठ पूजा बीतने के बाद ही अपनी नौकरी पर जाने वालों की वापसी की भीड़ होगी। इसके लिए भी तैयारियां चल रही हैं। यात्रियों को छोड़ने के बाद रूटवार बसों को लगा दिया जाएगा। इससे वापसी को जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें न होने पाएं।

Related Articles

Back to top button