उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा को नहीं मिलेंगे टिकट मांगने वाले-अखिलेश

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अभियान को धार देने में लगे पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के ऊपर लगातार हमलावर हैं। लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में सात विधायकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद अखिलेश यादव के निशाने पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वापसी की उम्मीद कर रही भारतीय जनता पार्टी को तो अब प्रत्याशी भी नहीं मिलेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वापसी की उम्मीद कर रही भारतीय जनता पार्टी को तो अब प्रत्याशी भी नहीं मिलेंगे। भारतीय जनता पार्टी अपने 403 उम्मीदवार भी घोषित कर दे तो भी जनाक्रोश के डर से उनके पास प्रत्याशियों की किल्लत रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तो प्रदेश में चुनाव हारती दिख रही है। अब तो जनता भी भाजपा से त्रस्त होकर इनको एक-एक वोट के लिए तरसा देगी।

Related Articles

Back to top button