उत्तर प्रदेशराज्य

डेंगू से कराह रहा उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में डेंगू बेकाबू हो गया है। रोज बड़ी संख्या में मरीज डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 320 डेंगू संक्रमित मरीज पाएं गए। मथुरा, फिरोजाबाद के अलावा तमाम जनपद इसकी जद में है। अब राजधानी लखनऊ में भी लगातार डेंगू के केस में इजाफा हो रहा है। अकेले लखनऊ में 26 केस रिपोर्ट हुए।

गुरुवार को डेंगू के 100 मरीज मिले 

दरअसल मच्छरों के कहर से पूरा उत्तर प्रदेश त्रस्त है। यहां डेंगू अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा। गुरुवार को 320 मरीज मिलने के साथ ही प्रदेश भर में कुल मरीजों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। इस बीच मेडिकल टीम ग्राउंड पर रियलिटी चेक करने के दौरान 28 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस भी जारी कर दिया।

Related Articles

Back to top button