उत्तर प्रदेशलखनऊ

राम मंदिर में लगेगा श्रीलंका के अशोक वाटिका का पत्‍थर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मंदिर निर्माण के लिए अशोक वाटिका की शिला गुरुवार को अयोध्या पहुंची। श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंद मोरा गोडा के नेतृत्व में श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रथम बेला में रामलला का दर्शन किया। इस दौरान श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अशोक वाटिका से लाई गई शिला भेंट की। यह शिला युगों पुराने अयोध्या और श्रीलंका के संबंधों की याद दिलाने वाली है।

रामलला मंदिर में लगेगा श्रीलंका के अशोक वाटिका का पत्‍थर।
श्रीलंका के राजदूत और दो मंत्री अशोक वाटिका का पत्थर लेकर गुरुवार को रामलला के दरबार पहुंचे।

अपहरण के बाद रावण मात सीता को श्रीलंका की इसी अशोक वाटिका में रखा था और माता सीता की हनुमान जी से भेंट अशोक वाटिका में ही हुई थी। राम जन्मभूमि परिसर में श्री लंका के प्रतिनिधिमंडल का तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button