उत्तर प्रदेशराज्य

40% टिकट महिलाओं को देंगे-प्रियंका गाँधी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। प्रियंका ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के न्याय के लिए है। प्रियंका गांधी ने नया नारा भी दिया कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं’।

सोमवार की रात लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर निकलते वक्त कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका।
सोमवार की रात लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर निकलते वक्त कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका।

इससे पहले, प्रियंका ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा सरकार किसानों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाएगी, किसानों को धमकाएगी, लेकिन किसानों को MSP नहीं देगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं। यह अन्याय है। MSP किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके इस हक के लिए लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button