उत्तर प्रदेशराज्य

शिवपाल सिंह यादव ने दिया अल्टीमेटम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन के मामले में अब तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है। अगर गठबंधन पर 11 अकटूबर तक अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं आता है तो शिवपाल सिंह यादव प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने की तैयारी शुरू कर देंगे। 12 से उनका प्रदेश भर का भ्रमण शुरू हो जाएगा।

11 अकटूबर तक अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं आता है तो शिवपाल सिंह यादव प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने की तैयारी शुरू कर देंगे।

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षा से परेशान होकर अपना नया दल बनाया है। शिवपाल सिंह यादव अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  को बड़ा मुकाम देना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 में छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने की घोषणा की थी। शिवपाल सिंह यादव को अब अखिलेश यादव के बुलावे का इंतजार है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो अपना आगे का कार्यक्रम तय कर लिया है। हमने सीट को लेकर अखिलेश यादव से तो कोई बात नहीं की है।

Related Articles

Back to top button