उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में भारत बंद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद के चलते दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रमुख रास्तों पर भारी जाम लगा है। दिल्ली से गाजियाबाद को जोड़ने वाले दो बॉर्डर पर किसानों ने सुबह 6 बजे से धरना शुरू कर दिया। वहीं, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे और गाजीपुर बॉर्डर को किसानों ने बंद कर दिया है।

                           DND फ्लाईओवर पर लगा भारी जाम

 

नोएडा में किसानों के चक्का जाम से डीएनडी फ्लाईओवर पर एक से डेढ़ किमी लंबा जाम लगा है। यह हाईवे नोएडा को दिल्ली से जोड़ता है। साथ ही नोएडा से दिल्ली जाने वाले चिल्ला बॉर्डर पर भी करीब एक किमी लंबा जाम लगा हुआ है।

दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले रास्ते पर रजोकरी बॉर्डर के पास जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। दिल्ली से अक्षरधाम मंदिर होते हुए गाजियाबाद आने वाली लेन पर भी भीषण जाम है। यहां गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने रास्ता बंद किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button