उत्तर प्रदेशराज्य

पत्‍नी से झगड़े के बाद बच्‍चों के सामने गोमती में कूदा पति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पत्नी से झगड़े के बाद शुक्रवार देर शाम ललित लोधी (27) ने ई-रिक्शा रोककर नए पक्के पुल की रेलिंग से गोमती नदी में छलांग लगा दी। पत्नी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम गोमती में ललित की खोजबीन के लिए उतारी पर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

लखनऊ पक्के पुल से गोमती नदी में लगाई छलांग। रात तक गोताखोर नदी में युवक की तलाश करते रहें पर कुछ पता न चला। इंस्पेक्टर ने बताया कि नशे की लत के कारण घरेलू विवाद के चलते ललित गोमती में कूदा है।

सआदतगंज पुराना चबूतरा निवासी ललिल लोधी ई-रिक्शा चालक है। तीन साल पहले उसका विवाह सीतापुर निवासी रेनू के साथ हुआ था। शुक्रवार शाम ललित दो साल के बेटे और पत्नी के साथ ई-रिक्शा से खदरा की ओर जा रहा था। रेनू ने बताया कि इस बीच ललित ने नए पक्का पुल पर ई-रिक्शा रोका। ललित ने उससे एक रुपये का सिक्का बेटे के ऊपर से उतार कर गोमती में डालने के लिए कहा। वह सिक्का डाल रही थी तभी दोनों ने कुछ विवाद हो गया। इसके बाद ललित ने पक्के पुल की रेलिंग पर चढ़कर गोमती नदी में छलांग लगा दी। रेनू के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच चौकी प्रभारी ज्ञानेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर गोमती में उतारा। रात तक गोताखोर नदी में ललित की तलाश करते रहें पर कुछ पता न चला। रेनू ने बताया कि ललित शराब का लती था। वह रोजाना नशे में घर लौटता था। कई दिनों से इस बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि नशे की लत के कारण घरेलू विवाद के चलते ललित गोमती में कूदा है।

Related Articles

Back to top button