उत्तर प्रदेशराज्य

लखीमपुर खीरी के एसपी विजय ढुल भी बदले

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के बाद जिले में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने यहां के जिलाधिकारी के बाद अब पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया है। यहां एसपी के पद पर तैनात विजय ढुल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को तीन आइपीएस का तबादला किया है।

लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी रहे डॉ. अरविंद चौरसिया के बाद अब उत्तर प्रदेश शासन ने यहां के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया है। लखीमपुर खीरी के एसपी के पद पर तैनात विजय ढुल को प्रतीक्षा सूची में डालकर एसपी पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्घ किया गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त संजीव सुमन को एसपी लखीमपुर खीरी के पद पर भेजा गया है।

jagran

Related Articles

Back to top button