उत्तर प्रदेशराज्य

PM मोदी के जन्मदिन पर कुश्ती प्रतियोगिता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्‍मद‍िन के अवसर पर अमेठी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज गौरीगंज के कौहर स्थित सैनिक स्कूल परिसर में  हुआ। श्रीगणेश व हनुमानजी की पूजा के बाद स्वागत भाषण में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि अमेठी में खेल आयोजन केवल दंगल तक ही सीमित न रहे, बल्कि बैडमिंटन, फुटबाल, हॉकी आदि प्रतियोगिताएं हो इसका प्रयास किया जाना चाहिए। इस बाबत उन्होंने प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र त्रिपाठी से सहयोग मांगा। त्रिपाठी ने भी उन्हें बेहतर आयोजन का भरोसा दिया। स्‍मृत‍ि ईरानी ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह सहित प्रदेश के मंत्रियों आनंद स्वरूप, गिरीश यादव आदि का स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री स्‍मृत‍ि ईरानी ने राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी अमेठी को द‍िलाई है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद सैनिक स्कूल के स्थापना का स्वप्न साकार हुआ। जनपद व आसपास के जिलों में इस तरह की पहली प्रतियोगिता हो रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस आयोजन से अमेठी वासियों के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ा है। एक बहन का अभिमान तब होता है जब अपने परिवार का एक छत के नीचे वह राष्ट्र का सत्कार करे। समाज का सम्मान हो। आज उसी भूमिका में अमेठीवासियों की ओर से सब का अभिनंदन कर रही हूं।

Related Articles

Back to top button