उत्तर प्रदेशलखनऊ

डेंगू ने ली दारोगा की जान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :डेंगू के डंक ने सोमवार को एक दारोगा की जान ले ली है। मरीज को गंभीर अवस्था में गोमती नगर विस्तार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि मरीज दूसरे जिले का है। इसके आलावा राजधानी के 12 अन्य लोगों में डेंगू की प्राथमिक पुष्टि हुई है। एलाइजा जांच के लिए नमूने स्वास्थ्य विभाग की स्टेट लैब में भेजा गया है। प्रयागराज निवासी दरोगा शिखर उपाध्याय (45) को कई दिनों से बुखार था। चार दिन पहले उन्हें गोमतीनगर विस्तार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज में प्लेटलेट्स काउंट काफी कम था। वह डेंगू शॉक सिंड्रोम में जा चुके थे। इसलिए इलाज के बावजूद मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को मरीज की मौत हो गई।

डेंगू के डंक ने लखनऊ में एक दारोगा की जान ले ली है। मरीज को गंभीर अवस्था में गोमती नगर विस्तार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं, सिविल अस्पताल की ओपीडी में आए पांच लोगों में रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। लोकबंधु में दो लोगों में डेंगू का पता चला। बलरामपुर अस्पताल में पांच लोगों की कार्ड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। दारोगा की मौत मामले में वेक्टर बोर्न डिजीज के प्रभारी डा. केपी त्रिपाठी का कहना है कि अभी उनके पास दारोगा के मौत होने की जानकारी किसी अस्पताल की ओर से नहीं भेजी गई है। वह मामले को पतवा करवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button