उत्तर प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ पहुंचे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है।

                      प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी बड़ी सौगात देने हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ पहुंचे, किया राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विवि के माडल का अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ आगमन पर सबसे पहले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के माडल का अवलोकन किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। इससे पहले बड़ी सौगात देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंच चुके हैं

Related Articles

Back to top button