उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजीव गांधी के करीबी प्रियंका से हुए नाराज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अंतर्कलह से उबर नहीं पा रही है। चार दिनों के यूपी दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को अचानक रायबरेली में दूसरे दिन का कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौट गईं। इस पर राजीव गांधी के करीबी और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। त्रिपाठी ने लिखा, अमेठी की प्रभारी बनकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो परिणाम राहुल गांधी को दिया था, उसकी पुनरावृति 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करने में जुटी हैं।

                पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा- प्रियंका ने UP में संगठन बर्बाद कर दिया

बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी अमेठी की प्रभारी थीं और राहुल गांधी यह चुनाव भाजपा की कैंडिडेट स्मृति इरानी से हार गए थे। वहीं, चुनाव से कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में सत्यदेव त्रिपाठी समेत 10 दिग्गज नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया था। तभी सत्यदेव ने सोनिया गांधी को चिट्‌ठी लिखकर प्रियंका गांधी पर सवाल उठाए थे और कार्रवाई को पार्टी संविधान से इतर बताया था।

Related Articles

Back to top button