उत्तर प्रदेशराज्य

अस्वच्छता कर बीमारी को जन्म दे रहे लोग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में साफ-सफाई की अनदेखी और नतीजे में बीमारियां थम नहीं रहीं। डेंगू और बुखार के कारण लोगों का बड़ा ही बुरा हाल है। डेंगू को लेकर ब्रज क्षेत्र में हालात ज्यादा खराब हैं। फीरोजाबाद में एक बार थमती दिखाई दे रही बीमारी का प्रसार अब पड़ोसी जिलों में भी दिख रहा है। यहां डेंगू का डी-2 स्ट्रेन खतरा बना हुआ है।

                      आम नागरिकों व ग्रामीणों को सफाई के संस्कार के प्रति स्वयं सजग रहना होगा।

ब्रज क्षेत्र में हालात भले ज्यादा खराब हों, लेकिन इन दिनों यह पूरे प्रदेश की सच्चाई है। बुखार तो आम है। डेंगू जानलेवा साबित हो रहा है। अस्पतालों की ओपीडी ऐसे ही मरीजों से भरी पड़ी है। ये हालात क्यों पैदा हो रहे या अधिक ध्यान क्यों दिया जा रहा, इस पर विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं। बारिश और बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश में यह मौसम, वैसे भी बीमारियों वाला समझा जाता है।

Related Articles

Back to top button