उत्तर प्रदेशराज्य

किसान के शव पर तिरंगा रखकर निकाली अंतिम यात्रा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां बुधवार को एक किसान के शव पर तिरंगा रखा गया। इसके बाद घर से श्मशान घाट तक शव यात्रा निकाली गई। पुलिस ने किसान की मां और भाई के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होने गया था। जहां उसकी हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार को परिवार ने किसान एक शहीद की तरह अंतिम संस्कार किया।

                      बुधवार को पीलीभीत में किसान का अंतिम संंस्कार हुआ

थाना सेरामऊ के गांव बारी बुझिया के रहने बाले भजन सिंह का 30 साल का पुत्र बलजिंद्र अपने साथियों के साथ 23 जनवरी को गाजियाबाद जिले में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने गया था। परिवार से उसकी आखिरी बार 24 जनवरी को बात हुई थी, तब वह गाजीपुर बॉर्डर पर ही था। लेकिन उसके बाद उससे परिवार का संपर्क नहीं हुआ। परिवार वालों ने जब उसके साथ गए लोगों से बात की तो पता चला कि बलजिंद्र नहीं मिल रहा है।

शव के आस-पास बड़े-बड़े टायरों के निशान भी मिले। इसके बाद परिवार वालों को शिनाख्त के लिए गाजीपुर बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को शव का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button