सरकार बनी तो यूपी की तस्वीर बदल दूंगी – मायावती
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहीं हैं। मायावती ने इस दौरान बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर उनका फोकस मूर्तियां और संग्रहालय बनाने की बजाय प्रदेश की तस्वीर बदलने पर रहेगी। मायावती ने BJP पर भी निशाना साधा। कहा, ये लोग एक भाभी जी को लेकर घूम रहे हैं, जो भाजपा के लिए माहौल बना रहीं हैं। भाजपा चाहे जितनी भाभियों को लेकर घूम ले लेकिन उनकी सरकार नहीं बनने वाली।

मायावती ने कहा, हमारी सरकार ने दलित आदिवासी समाज के धार्मिक संतो और गुरुओं का पूरा सम्मान किया। अन्य वर्ग के लोग जो चाहते हैं कि उनके धार्मिक संत गुरुओ का सम्मान दिया जाए तो उन्हें भी दिया जाएगा।
सपा और भाजपा दोनों ने ही ब्राह्मणों पर अत्याचार किया
बसपा सुप्रीमो ने कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों पर खूब अत्याचार हुए। इस सरकार से मुक्ति पाने के लिए ब्राह्मण समाज ने भाजपा की सरकार बनाने का साथ दिया लेकिन यहां भी उन्हें धोखा ही मिला। ब्राह्मणों के साथ हमेशा अत्याचार और अन्याय हुआ। ब्राह्मण समाज के सम्मान के लिए उनके सुरक्षा और तरक्की के लिए पहले चरण में सभी जिलों में उनकी संगोष्ठी करके उनकी भागीदारी से सभी विरोधी पार्टियों को चिंतित किया है। इनके अत्याचार के बाद ब्राह्मण समाज ने अत्याचार को देते हुए बीएसपी के पुनः सरकार बनाने का संकल्प ले लिया।