उत्तर प्रदेशराज्य

आज प्रदेश भर में श्रद्धांजलि सभा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में भाजपा आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद में अपने संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में आज राजधानी लखनऊ में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में यह कार्यक्रम गोमती नगर विस्तार स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के सभागार में होगा। दोपहर डेढ़ बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे।

                           संगठन के 1918 मंडलों में होगा आयोजन

इनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। कल्याण सिंह का 21 अगस्त को लखनऊ के पीजीआई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुलायम को भी दिया न्यौता
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को मुलायम सिंह से मुलाकात कर उन्हें आज महानगर में कल्याण सिंह के लिए रखी गई श्रद्धांजलि सभा के बारे में जानकारी दी और आने का न्यौता भी दिया था। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई और बातचीत हुई। बातचीत के बाद जब वह जाने लगे तो मुलायम सिंह खुद उनको दरवाजे तक छोड़ने आए थे।

Related Articles

Back to top button