उत्तर प्रदेशराज्य

4 महीनों बाद पेट्रोल के रेट में राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बीते 4 महीनों से पेट्रोल और डीजल की आसामान छूती कीमतों से परेशान आम जनता को आज पहली बार थोड़ी सी राहत मिली है। पेट्रोल के रेट 20 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। वहीं डीजल के रेट में बीते 3 दिनों में अब तक 79 पैसे की कमी आ चुकी है। सोमवार से डीजल के दाम 19 पैसे कम हुए हैं। इसके बाद से पेट्रोल 98.46 रुपए और डीजल 89.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि कुछ पैसों की गिरावट से आम आदमी फिलहाल खुश नहीं है।

                                          20 पैसे की कमी

आगे भी राहत की उम्मीद
पेट्रोल-डीजल के रेट से लोगों को अब राहत की उम्मीद बंधी है। बता दें कि पेट्रोल व डीजल के रेट बढ़ने से सीधे आम-आदमी की जेब पर असर पड़ता है। डीजल बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा होता है, इससे रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में सीधा असर पड़ता है।

कानपुर में पेट्रोल पंप संचालक सुनील शरण गर्ग ने बताया कि पेट्रोल में 20 पैसे की कमी आई है। नई दरों पर सोमवार से पेट्रोल बिकना शुरू हो गया है। कुछ और राहत की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button