उत्तर प्रदेशराज्य

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष का विवादित बयान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने ज्ञानवापी मसले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, शिवलिंग को झूठ का फव्वारा वही लोग बोल रहे हैं जिन्हें आस्था में भरोसा नहीं है। ये वही लोग हैं जो खुद को भारतीय नहीं मानते हैं। उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। इन लोगों में शिव के प्रति आस्था नहीं है। ये वो लोग हैं, जो भारत माता की जय नहीं बोलते, वो शिवलिंग को कैसे मानेंगे?

सर्किट हाउस में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह
ज्ञानवापी के शिवलिंग को फव्वारा बताने वाले को देश छोड़ देना चाहिए

सुषमा सिंह बुधवार को मेरठ सर्किट हाउस में जनसुनवाई के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि भारत में जहां भी मस्जिदें हैं, वहां जब भी खुदाई कराई गई है तो हर जगह शिवलिंग और सांप ही निकले हैं। हर मस्जिद का निर्माण ही मंदिरों को तोड़कर हुआ है। इसका प्रमाण तो इतिहास ने भी दिया है।

शिवलिंग को न मानने वालों पर आयोग उपाध्यक्ष ने कहा, ‘हिंदू धर्म को जो मानता है, जो भारतीय है उसके लिए शिव ही सत्य है। शिव ही व्यापक हैं और शिव से हमारी सृष्टि चलती है। आस्था में जिसका विश्वास है वो इस घटना को और मजबूती से लेते हैं। जिन्हें आस्था में भरोसा नहीं है वो इसे नहीं मानते।

आस्था में विश्वास न करने वाले किसी अन्य जाति के ही हैं, क्योंकि उन्हें तो भारत माता की जय बोलने में भी समस्या है। ऐसे लोग भारत के नागरिक होकर भी भारत माता की जय नहीं बोल रहे। उनको शिवलिंग में आस्था कैसे हो सकती है

Related Articles

Back to top button