पूरे प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ-कानपुर में देर रात भारी बारिश
स्वतंत्रदेश ,लखनऊयूपी में मौसम पूरी तरह से पलट गया है। बुधवार देर रात लखनऊ,कानपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही अवध के कई जिलों में धूल भरी आंधी आई। अवध के कई जिलों में हवाएं 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। बुधवार को शाम सात बजे से ही अरब सागर और भूमध्य सागर से उठने वाली नम हवाओं की वजह से रात 12 बजे के बाद कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में 40 किमी की रफ्तार से हवाए चलीं। 45 मिनट के अंदर 14 मिमी से अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई। माैसम विभाग के अनुसार, 30 मई तक इसी तरह रुक रुककर बारिश, आंधी चल सकती है। कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।एक दिन पहले से ही राजस्थान से लेकर दिल्ली के बीच हवाओं का रुख बदलने लगा था। एनसीआर और दिल्ली में दोपहर बार से ही बारिश और ओले पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नमी बढ़ने से इस तरह माैसम में परिवर्तन आया है। इसे प्री मानूसनी बारिश भी कह सकते हैं। उन्होंने बताया कि 14 मिमी बारिश से खेतों में सतह तक पानी भर गया। आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

इससे पहले दिन में शहरियों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। उमस की वजह से पसीने वाली गर्मी से सेहत के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अभी पांच दिन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। गरज-चमक के साथ बादल आएंगे लेकिन उमस बनी रहेगी। बुधवार को 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम हुआ है। यह सामान्य औसत से 41 डिग्री से 3.3 डिग्री कम है।