उत्तर प्रदेशराज्य

आज रात से लखनऊ में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : रोडवेज की तरह रक्षाबंधन पर्व पर नगर बसें भी महिलाओं के लिए निशुल्क कर दी गई हैं। शनिवार रात 12:00 बजे से रविवार रात 12:00 बजे तक यह सेवाएं महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त सेवाएं देंगी। 21 रूटों पर 160 नगर बसें चलाई जाएंगी। पुरुष यात्रियों रक्षाबंधन पर्व पर टिकट लेना होगा पूरी नगर बस बेड़े में 40 इलेक्ट्रिक बस भी चलेंगी। यह जानकारी नगर बस के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने दी।

लखनऊ में रोडवेज की तरह रक्षाबंधन पर्व पर नगर बसें भी महिलाओं के लिए निशुल्क कर दी गई हैं।

बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। जिसमें रोडवेज बसों में बहनों को निश्‍शुल्‍क सफर कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त यात्रा कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद परिवहन निगम प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया था। लखनऊ के आसपास के उन जिलों की सूची तैयार की गई है जहां रक्षाबंधन पर्व पर सर्वाधिक महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के लिए निकलती हैं। 24 घंटे यह निश्शुल्क सेवाएं संचालित होंगी।

Related Articles

Back to top button