उत्तर प्रदेशराज्य

गन्ना किसानों की काफी परेशानी कम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में गन्ना का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए ई-गन्ना एप काफी लाभकारी साबित हो रहा है। यह प्रदेश के किसानों को इतना भा रहा है कि अब तक 44 लाख से अधिक किसान इसको डाउनलोड करने अपनी जरूरत की सभी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

                       उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप काफी मददगार साबित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप काफी मददगार साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार के अनुसार इस एप की अब तक 44.40 लाख किसान मदद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 नवंबर, 2019 को ई-गन्ना एप का लोकार्पण किया था। इसको वैसे तो सितम्बर 2019 में लॉन्च किया गया था। परिक्षण के दौरान ही इसके काफी अच्छे परिणाम मिल रहे थे। इसके बाद से अब तक 44.4 लाख किसानों ने इसे डाउनलोड कर लिया है। फिलहाल गूगल में इसकी 4.1 रेटिंग है। 36,878 लोगों ने गूगल पर इसको रेट किया है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इसको 5 स्टार की रेटिंग दी है। दिए हैं। किसानों के बीच यह एप तभी से लोकप्रिय हो गया है, जबसे इसके लॉन्चिग की गई है।

Related Articles

Back to top button