उत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी पार्टी के दो जिलाध्यक्ष बहाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में सत्ता वापस पाने के प्रयास में लगी समाजवादी पार्टी फूंक-फूंककर कदम को आगे बढ़ा रही है। पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के दौरान हटाए गए 11 जिलाध्यक्षों में से दो को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने दो जिलों में नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले के बाद पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने गुरुवार को आदेश पत्र जारी कर दिया। पंचायत चुनाव के दौरान कई जिलों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत कर हार का ठीकरा जिला इकाई पर ही फोड़ा था। जिसके बाद जांच भी कराई गई। इन 11 में से हटाए गए दो जिलाध्यक्ष को बहाल कर दिया गया है।

दो जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। जिला पंचायत चुनाव के दौरान हटाए गए मुरादाबाद के धर्मपाल उर्फ डीपी को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से श्रावस्ती में सर्वजीत को भी बहाल कर दिया गया। पार्टी ने ताजनगरी आगरा में आगरा में मधुसूदन शर्मा को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गोंडा में आनंद स्वरूप पप्पू को भी नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button