उत्तर प्रदेशराज्य

काजल निषाद लेंगी सपा की सदस्यता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज पूर्व सांसद व भोजपुरी एक्टर सपा की सदस्यता लेंगे। मुजफ्फरनगर शहर के रहने वाले पूर्व सांसद राजपाल सैनी अपने बेटे व साथियों के साथ सपा में शामिल होंगे। इसके अलावा भोजपुरी एक्टर काजल निषाद भी एक हज़ार कार्यकर्ताओं साथ सपा की सदस्यता लेंगी।

                                            पूर्व सीएम अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि, भाजपा राज में जनसामान्य की कहीं सुनवाई नहीं है। सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री योगी का जीरो टॉलरेंस का दावा बस दावा ही बनकर रह गया है। जनता जिस पीड़ा से गुजर रही है उसकी तनिक भी अनुभूति न होना भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की संवेदनशून्यता का परिचायक है।

Related Articles

Back to top button