लोहिया संस्थान में शुगर का इलाज आयुर्वेद से
स्वतंत्रदेश,लखनऊ: विनयखंड निवासी जगजीवन लाल को 10 वर्षों से शुगर है। तीन माह पहले उनके शुगर का उच्चतम स्तर 570 व निम्नतम स्तर 349 था, मगर आयुर्वेदिक उपचार से यह क्रमश: 220 व 130 पर आ गया है। अंग्र्रेजी दवा व इंसुलिन की डोज भी बंद हो गई है। वहीं अंबेडकरनगर निवासी अशोक मिश्रा करीब पांच वर्षों से शुगर से परेशान थे। उनका उच्चतम स्तर 512 था। छह से आठ माह के उपचार से उनका शुगर 115 पर आ गया। पिछले दो वर्षों से अब उन्हें कोई भी दवा नहीं लेनी पड़ रही। राजाजीपुरम निवासी 38 वर्षीय रश्मि दुबे चार जून को आयुर्वेदिक उपचार को आई थीं। तब उनका शुगर क्रमश: 364 व 221 था। करीब डेढ़ माह के इलाज में ही अब 261 व 193 हो पर आ गया है। उन्हें अब काफी राहत है।

शुगर अगर किसी को एक बार हो जाए तो वह जीवनभर परेशान करता है, मगर लोहिया संस्थान के आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. एसके पांडेय ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने पांच से 10 वर्षों से इंसुलिन व अन्य अंग्र्रेजी दवाओं पर निर्भर कई मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार से सामान्य किया है। आयुर्वेद के इस चमत्कार ने देश के हजारों शुगर रोगियों में उम्मीद की नई किरण जगा दी है।