पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जागेश्वर वर्मा की हत्या
स्वतंत्रदेश,लखनऊ : मोहनगंज थाना क्षेत्र के रमई के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जागेश्वर वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई शव बरामद होते ही आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पूर्व ग्राम प्रधान का शव बरामद पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार मुकुंद रमई गांव में रविवार रात पूर्व प्रधान जगेश्वर मौर्य (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व ग्राम प्रधान रविवार शाम से ही घर से गायब थे। उनका शव सोमवार सुबह गांव के निकट नहर के पास मिला।
![](https://swatantradesh.com/wp-content/uploads/2020/10/murderr-300x249.jpg)
पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि पूर्व प्रधान की किसी से दुश्मनी नही थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि सन मई 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरेंद्र सिंह अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने जाते थे।