उत्तर प्रदेशराज्य

चुनाव की आहट बिहार तक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव की आहट पड़ोसी राज्य बिहार में होने लगी है। भारतीय राजनीति में जातिगत प्रभाव का बड़ा असर रखने वाले राज्यों में क्षेत्रीय दलों का भी खासा असर देखने को मिलता है। बिहार की राष्ट्रीय जनता दल के साथ ही सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी ऑफ इंडिया के नेताओं के बाद अब नीतीश कुमार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दौरा किया है।

जनता दल यूनाइटेड विकासशील इंसान पार्टी(वीआइपी) ऑफ इंडिया के नेताओं के बाद अब नीतीश कुमार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दौरा किया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने भी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी शनिवार से लखनऊ में थे। आज उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। बिहार के महादलित समाज के राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्रबिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्यों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना की। इस मुलाकात के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपहार के तौर पर उन्हेंं ऐतिहासिक कुंभ आयोजन की पुस्तक दी।

Related Articles

Back to top button