उत्तर प्रदेशलखनऊ
कवि सम्मेेलन में बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:काव्य जगत के हस्ताक्षरों को एक मंच पर सुनने का अवसर मिला। कविताओं से सजी एक उल्लसित रात ने लखनऊ वालों को उत्सव सा आनंद दिया। हर एक काव्य पाठ को शहरवासियों की तालियों का साथ मिला।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कविता हमें सच्चाई के करीब ले जाती है। कविताएं हमारी सोच के करीब होती हैं। शब्दों को कैसे पिरोया जाए, यह कवि करते हैं। जब लगता है यह तो हमारे ही मन की बात है तो तालियां बजती हैं। सामाजिक, राजनीतिक और सामयिक परिस्थितियों पर कवियों से बेहतर कोई कुछ नहीं कह सकता।