उत्तर प्रदेशराज्य

धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गुरुवार रात बेटे ने बेटियों के साथ सो रही मां पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। महिला का सिर और हाथ धड़ से अलग हो गया। घर में इस घटना और भाई के रौद्र रूप को देख दोनों बहनें जोर-जोर से रोने लगींं और भागकर पड़ोस के घर से चाचा को बुला लाई। चाचा मनोज ने तत्काल पुलिस को खबर की। इस बीच हमलावर भागा नहीं, वहीं खड़ा रहा। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग भी मौके पर आ गए थे। वाकया ताहपुर का है। रात के 11.30 बज रहे थे। तुलसीराम के घर कोहराम मचा था। घटना की प्रत्यक्षदर्शी बेटियों सहेली व विनीता ने बताया, वह लोग मां के पास सो रही थी। बड़ा भाई राम भारत उर्फ भउवा अचानक आकर उनकी मां शीला पर फावड़े से प्रहार करने लगा। आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। देखा, भाई भउवा मां पर फावड़े से प्रहार कर रहा है।

                       14 साल की सहेली व इससे छोटी विनीता ने बताया भउवा 27 साल का है।

14 साल की सहेली व इससे छोटी विनीता ने बताया, भउवा 27 साल का है। इसके वार से उसकी मां की गर्दन और हाथ अलग हो गया। एक हाथ भी धड़ से अलग हो गया। दूसरे हाथ की हड्डियां बाहर निकल आईं हैं। घर में खून बिखर गया था। बेटियों ने बताया, उसके भाई भउवा की पिछले एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसका इलाज चल रहा है। उधर, घटनास्थल पर रात 12.30 बजे के दौरान यूपी डायल-112 और फिर सीओ राजू कुमार साव, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में सहेली ने भाई नामजद कर मां की हत्या के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित राम भारत उर्फ भउवा को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

Related Articles

Back to top button