उत्तर प्रदेशराज्य

आनेपुर पहुंचीं आनंदीबेन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ । पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार की सुबह दस बजे जनपद पहुंच गईं। आनेपुर के वृद्धाश्रम में उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। यहां से वह गैस अथारिटी आफ इंडिया के सरगम हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगी। इस दौरान वह दो घंटे जनपद में रहेंगी। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के बाद उनके रूट पर पुलिस बल तैनात है।

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत औरैया के आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची और बुजुर्गों से वार्ता की

राज्यपाल के प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। सुबह 10 बजे जनपद पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सबसे पहले आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम गईं, जहां पर वह बुजुर्गों से रूबरू हुईं और उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही वह वृद्धाश्रम संचालक तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। यहां से गैस अथारिटी आफ इंडिया के सरगम हाल में आयोजित कार्यक्रम में वह पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचेंगी। टीबी मरीजों से बातचीत करने के साथ एनजीओ व नारी सशक्तीकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूह महिलाओं से वार्ता करेंगीं।

Related Articles

Back to top button