उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP में तीसरी लहर की आहट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के ग्राफ में बड़ा उछाल आया है। मंगलवार को जहां 36 नए केस मिले थे, वहीं बुधवार को यहां संख्या 89 पहुंच गई है। अचानक बढ़े केस से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लोग इसे कोरोना की तीसरी लहर की आहट से जोड़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 22 संक्रमित कानपुर में मिले। एक दिन पहले यहां मंगलवार को महज 2 केस मिले थे।

                                   कानपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले

कानपुर के सीएमओ का दावा है कि जिले में कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण में है। ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट के माध्यम इस पर काबू पाया जाएगा। हालांकि राहत देने वाली बात यह रही कि बुधवार को कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 1 पर ही सीमित रहा। प्रदेशभर में कुशीनगर जनपद से ही एक संक्रमित की मौत होने की पुष्टि हुई है।

24 घंटे में प्रदेश के साथ बड़े शहरों में आए कुल मामले –

शहर पॉजिटिव केस रिकवर एक्टिव केस
लखनऊ 02 06 51
प्रयागराज 06 06 67
वाराणसी 03 06 23
गोरखपुर 02 03 24
मेरठ 01 03 22
कानपुर 22 02 35
आगरा 00 00 04

Related Articles

Back to top button