उत्तर प्रदेशराज्य

सरकार को घेरने की तैयारी में आसपा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने मानसून सत्र के दौरान विधान सभा घेरने का ऐलान किया है। पिछले दोनों साइकिल यात्रा निकाल दलितों लामबंद करने वाली आसपा अब सरकार के घेराव करने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को आसपा के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि मानसून सत्र के दौरान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, घोटाले, महंगाई और महिला सुरक्षा को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी। भाजपा की योगी सरकार के खिलाफ आजाद समाज पार्टी ने मोर्चा खोला हुआ है। पूरे प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई है। गुरूवार को इसका समापन लखनऊ में रहकर चंद्रशेखर किया है। इस यात्रा के दौरान आसपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की नाकामियों को जनता से अवगत कराया। इतना ही नहीं प्रदेश में हुए दलित उत्पीड़नों को लेकर भी आसपा मुखर रही।

                                         चन्द्रशेखर ने विधान सभा घेराव का किया ऐलान ।

अगस्त में हो सकता है मानसून सत्र

यूपी सरकार विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त में बुला सकती है। इसके पहले 18 फरवरी से 4 मार्च तक विधानसभा का सत्र चला था। ऐसे में नियमों के अनुसार छह महीने बाद अगस्त में मानसून सत्र होगा। नियमों को देखें तो हर छह महीने में अगला सत्र जरूरी होता है।

Related Articles

Back to top button