उत्तर प्रदेशलखनऊ

कुकरैल नाले के अंदर से अतिक्रमण हटाया गया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :नगर निगम की टीम ने कुकरैल बंधे के अंदर बसे 300 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण को हटाया। जोन सात और जोन तीन के लोगों ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी चन्द्रशेखर यादव और राजेश सिंह ने किया। फैजाबाद रोड शक्ति नगर से रहिम नगर के बीच यह अभियान चलाया गया। दोनों तरफ मलिन बस्ती बसा करीब 300 परिवारों ने रहना शुरू कर दिया था।

कुकरैल नाले के पास अतिक्रमण अभियान चलाते जोनल अधिकारी चन्द्रशेखर यादव।

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण कुकरैल नाले में काफी ज्यादा पानी भर गया है। ऐसे में वहां रहने वाले के यह खतरनाक भी है। नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पानी का स्तर नाले में बहुत ज्यादा है। वहां डूबने से किसी की मौत भी हो सकती है। वहां किनारे किसी को नहीं रहने दिया जा सकता है।

पक्का निर्माण शुरू कर दिया था

यहां रहने वालों ने धीरे – धीरे यहां पक्का निर्माण भी शुरू कर दिया था। पहले यह स्थिति नहीं थी। दोनों किनारों को मिलाकर करीब तीन ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया गया। कुछ देर तक नगर निगम की टीम का विरोध भी हुआ लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस की वजह से हंगामा ज्यादा देर तक नहीं चला।

Related Articles

Back to top button