राजनीति

जो लैपटाप चलाना नहीं जानते, वह भला क्यों बांटें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। अपने उन्नाव दौरे के दौरान अखिलेश ने सरकार पर एक के बाद एक कई आराेप गढ़े थे। पंचायत चुनाव में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया। वहीं, कोरोना संक्रमण के समय में हुई मौतों के विषय में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी सही आंकड़ा नहीं देगी कि कितने लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज बुधवार को उन्नाव से किया।

अखिलेश ने कहा कि कार्यक्रम का यह स्वरूप इसलिए है, क्योंकि प्रशासन ने सिर्फ 50 लोगों की ही अनुमति दी है और 50 लोग तो सिर्फ मेरी सुरक्षा में हैं। सौ लोगों को प्रशासन ने यहां भेज दिया। कुछ और, जबकि बाकी मीडिया के लोग हैं। अब इसके बाद प्रोटोकाल टूटे तो दोष प्रशासन का होगा, उनका नहीं। इससे पहले कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक रामकुमार ने भी प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम के बदलाव आदि को लेकर लगाई गई बंदिशों का जिक्र किया।

 सपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम ने लैपटाप नहीं बांटे, क्योंकि वह लैपटाप चलाना नहीं जानते और वो क्या करना जानते हैं, ये नहीं बताएंगे। बोले, किसानों और जनता के साथ धोखा हुआ है। किसानों से आय दोगुनी करने का भाजपा ने वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। अब सरकार को किसानों की आय तो घोषित करनी चाहिए, जिससे उनकी वास्तविक आय पता चले।

Related Articles

Back to top button