उत्तर प्रदेशराज्य

संसद में विपक्ष का हंगामा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में आज भी हंगामा जारी है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के मानसून सत्र का तीसरे दिन भी विपक्षी दलों के हंगामें की भेंट चढ़ने के आसार हैं। पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के मुद्दे पर लगातार दो दिन संसद की कार्यवाही बाधित हुई है।

                    संसद के दोनों सदनों में आज विपक्षी दलों के नेताओं ने हंगामा किया।

आज भी पूरा दिन संसद में पेगासस और किसानों के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। आज सदन के शुरू होने के थोड़ी देर में ही दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button