उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व सीएम को वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बिगड़ गई है। बुधवार को सांस लेने में परेशानी होने के कारण उनको वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

              उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बिगड़ गई है।

एसजीपीजीआइ के डॉक्टरों के अनुसार शनिवार से पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की तबीयत चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार की रात उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद से परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया गया है। हालांकि मंगलवार को कई जांचों के बाद डाक्टरों ने उनके शरीर के सभी रासायनिक पैरामीटर आंशिक नियंत्रित होने की बात कही है। इसके बावजूद उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button