उत्तर प्रदेशराज्य

निर्दयी बेटों ने मां को पीटकर मार डाला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : भीम आर्मी से वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी रामकली की पूर्णागिरि नगर में बेटों ने ही हत्या कर दी। रिश्तों के खून से मुहल्ले की महिलाएं भी सहमी दिखीं। घटना शुक्रवार रात 12.30 बजे की है।  आरोपित गिरफ्तार भी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती ने अपने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया था। इसी बात से बेटे माता-पिता से नाराज थे। मुहल्ले वालों से पता चला है कि रामशरण के बेटे आए दिन मां-बाप से विवाद करते थे। शुक्रवार रात को भी इनके घर विवाद हुआ और घटना घटी। घायल पत्नी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

रामशरण एलिया ब्लाक में सफाई कर्मी हैं उसके चार बेटे उत्तम दुर्गेश नवनीत सिद्धार्थ हैं

रामशरण एलिया ब्लाक में सफाई कर्मी हैं, उसके चार बेटे उत्तम, दुर्गेश, नवनीत, सिद्धार्थ हैं। राम शरण ने बताया, शुक्रवार रात में वह पत्नी रामकली के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अकेले छत पर निकले थे। पत्नी नीचे कमरे में ही थी। उसके बेटे रात में छत पर ही मोबाइल देख रहे थे। रात के 12 बजे के दौरान उत्तम व दुर्गेश छत से नीचे गए। इसी बीच घटना हुई। खबर मिलने पर रामशरण छत से नीचे आया। देखा पत्नी खून से लथपथ थी। पड़ोस में बैट व शिलबट्टा पड़ा था। हाल देख वह घबरा गया। घर से बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसने यूपी डायल-112 पर भी काल की, पर फोन रिसीव नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button