उत्तर प्रदेशराज्य

बसों की रोडवेज सुविधा करेगी दीवाली पर यात्रियों का बेड़ा पार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ट्रेन में आरक्षण नहीं मिला तो चिंता न करें…. रोडवेज सेवाएं हैं। न केवल साधारण बसें बल्कि लग्जरी सेवाएं भी तैयार हैं। चूंकि त्योहारी सीजन आगे बढ़ चुका है। चंद दिनों में आने वाले पर्व धनतेरस, दीपावली, भैयादूज पर ट्रेन में स्थान नहीं मिल पाया हैं तो रोडवेज का 12032  बसों का बेड़ा दीपावली पर आपकी राह आसान कर सकता है। आरक्षण की मारामारी से परेशान लोगों को ये बस सेवाएं खासी राहत देंगी। लंबे समय से यात्रियों की कमी झेल रहा परिवहन निगम प्रबंधन अब त्योहारी सीजन की तैयारियों में जुट गया है।

यूपी रोडवेज बसों का कुल बेड़ा-12032

  • रोडवेज की अपनी बसें-9405
  • अनुबंधित बसें-2627

साधारण बस-11191

  • एसी बस सेवाएं-841
  • एसी बस-
    • जनरथ टू बाई टू- दोनों ओर दो-दो सीट-339
    • जनरथ थ्री बाई टू-एक ओर तीन और दूसरी ओर दो सीट-259
    • महिला पिंक-50

    लग्जरी

  • वॉल्वो-27
  • स्कैनिया-48
  • स्लीपर-12

Related Articles

Back to top button