उत्तर प्रदेशराज्य

किशोरी को घर से उठा ले गए बदमाश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :सोनवा क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया गांव में चार पहिया वाहन से आए पांच बदमाश असलहा लहराते हुए घर में घुस कर किशोरी को उठा ले गए। विरोध करने पर बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आरोपित फरार हो गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

श्रावस्‍ती में शाहपुर कठौतिया गांव में चार पहिया वाहन से आए पांच बदमाश असलहा लहराते हुए घर में घुस कर किशोरी को उठा ले गए।

शाहपुर कठौतिया के बंजारन पुरवा निवासी शब्बीर गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ दरगाह शरीफ बहराइच गए थे। घर पर सिर्फ बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे बहराइच जिले के दरगाह शरीफ क्षेत्र के बंजारा मोहल्ला निवासी कौशल, अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर क्षेत्र के लोरपुर बंजारनपुरवा निवासी मोहम्मद अजमत, मोहम्मद फोरोज, अकबर अली व बलरामपुर जिले के महादेव मिश्र गांव निवासी लाले चौपहिया चार पहिया वाहन से घर पहुंच गए। घर में घुस कर 16 वर्षीय मुस्कान को घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। घर पर मौजूद बच्चों ने इसका विरोध किया तो उन्हें मारा पीटा। असलहा लहराते हुए मुस्कान को अपने वाहन पर बैठा लिया। बहन खुशबू ने इसका किया तो मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते तब तक अपहरणकर्ता किशोरी को लेकर फरार हो गए। इसके बाद बच्चों ने फोन कर पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। घर लौटे शब्बीर ने सोनवा थाना पह़ुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

सोनवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट व किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़िता को बरामद करने व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button