उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतिम दर्शन के लिए अतरौली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भारत की राजनीति में दृढ़ता, पारदर्शिता, आर्दश व मूल्य की प्रतिकृति पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को उनकी कर्मभूमि अलीगढ़ से जन्मभूमि उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया है। अब उनके गांव में लोग अपने जनप्रिय नेता का अंतिम दर्शन करेंगे। कल्याण सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि सोमवार शाम को करीब पांच बजे बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम अब अतरौली में उनके पैतृक गांव लाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम अब अतरौली में उनके पैतृक गांव लाया गया है। अतरौली में उनकी पार्थिव देह को एनेक्सी भवन में रखा गया है। इससे पहले अलीगढ़ में सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर अपने बेहद लोकप्रिय नेता का अंतिम दर्शन कर रहे थे। बाबू जी की याद में हर आंख नम हो गयी थीं।

Related Articles

Back to top button