उत्तर प्रदेशलखनऊ

कोरोना ने घटाया आम का एक्सपोर्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोरोना काल में फ्लाइट निरस्त होने का असर आम के एक्सपोर्ट पर इस बार साफ नजर आ रहा है। विदेश भेजे जाने वाले आम के निर्यात में इस साल जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। जहां बीते तीन वर्ष से एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ोत्तरी बनी हुई थी वह इस बार घटकर अब तक महज एक तिहाई रह गई है। जुलाई माह के अंत तक आम का एक्सपोर्ट थम जाता है। ऐसे में बमुश्किल पिछले वर्ष की तुलना में आधे आम का ही एक्सपोर्ट हो पाएगा।

जहां बीते तीन वर्ष से एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ोत्तरी बनी हुई थी वह इस बार घटकर अब तक महज एक तिहाई रह गई है।

बीते साल 2018 में 96.8 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई थी। उसके बाद 2019 में 120 और 2020 में करीब 121 मीट्रिक टन आम का एक्सपोर्ट किया गया था। इस बार यह सिमट कर करीब 30 एमटी रह गया है। यानी करीब 91 मीट्रिक टन कम रह गया है। अधिकारियों की मानें तो इस माह के अंत तक करीब 50 मीट्रिक टन का एक्सपोर्ट आंकड़ा छुआ जा सकता है।

मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि विभिन्न देशों के करीब 130 मीट्रिक टन के आर्डर आने के बाद भी इस बार कोरोना संक्रमण ने एक्सपोर्ट के बीच बड़ी दीवार बनाए रखी। अक्सर फ्लाइट निरस्त होने से आम की आपूर्ति तेजी से आगे नहीं बढ़ सकी है। इस बार आधा लक्ष्य पाने में भी दिक्कत आ रही है। पहली बार न्यूजीलैंड, जापान, कोरिया से भी एक्सपोर्ट के आर्डर आए थे। लेकिन उन्हें भी गति नहीं मिल सकी।

Related Articles

Back to top button