उत्तर प्रदेशराज्य

पांच साल तक जारी आयुष मिशन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने और जहाजों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहन  समेत  कैबिनेट ने कई फैसले लिए हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने कपड़ों के एक्‍सपोर्ट पर राज्‍य और केंद्रीय टैक्‍स और लेवी के रियायत को 31 मार्च, 2024 तक जारी रखने का फैसला किया है।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई।

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी  अहम निर्णय लिया और इनके डियरनेस अलाउएंस को 17 फीसद से बढ़ाकर 28 फीसद कर दिया है इससे पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन 2025-26 तक जारी रहेगा। नागरिकों को इससे कई लाभ मिलेंगे। इसके तहत आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा।

ग्रामीण भारत, देश के किसान, पशुपालन व डेयरी से जुड़ी योजना को लेकर आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।  उन्होंने बताया कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट फेरबदल के बाद वर्चुअली प्रधानमंत्री ने परिषद के मंत्रियों के साथ  बैठक की थी।

Related Articles

Back to top button